केजरीवाल की पत्नी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा सत्ता के अहंकार में…

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली। अब इसके बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहली बार सामने आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर अपना भड़ास निकाला। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया एप एक्स पर पोस्ट करते हुए नरेंद्र मोदी पर सत्ता के अहंकार में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाने का आरोप लगाया।

7 दिन ED की कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के नेतृत्वकर्ता के तौर पर कौन होगा यह अभी तक साफ नहीं हो सका है लेकिन माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का दुसरा विकल्प सुनीता केजरीवाल होंगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी लगातार यह कह रहे हैं कि वे गिरफ्तारी के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

Home

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...