दिल्ली का अगला CM कौन? सुनीता केजरीवाल के साथ ही ये हैं सीएम की रेस में…

नई दिल्ली: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में जेल से बाहर आने के रविवार को कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अगले दो दिनों में इस्तीफा देने की बात कही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है कि मैं ईमानदार हूं या नहीं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के एलान के बाद कांग्रेस समेत भाजपा ने बयानबाजी तेज कर दी है। दरअसल दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब 177 दिनों तक जेल में रहने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है।

जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्ते लगाई है जिसके अनुसार केजरीवाल अपने कार्यालय नहीं जा सकते हैं और न ही किसी फाइल पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इधर केजरीवाल के इस्तीफे के एलान के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगा है कि केजरीवाल के बाद दिल्ली संभालेगा। केजरीवाल के एलान के बाद अब दो दिन बाद दिल्ली के विधायक दल के बैठक के बाद ही साफ हो पायेगा कि दिल्ली की कुर्सी किसे मिलने जा रही है और दिल्ली की जनता के मुख्यमंत्री कौन होंगे।

सिसोदिया या संजय सिंह?
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बात की और सिसोदिया के मन में भी वही सारी पीड़ाएं हैं जो उनके मन में है। वे भी अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब दिल्ली की जनता अपना फैसला देंगे। केजरीवाल ने सीधे शब्दों में कहा कि मेरे बाद इस कुर्सी पर सिसोदिया भी नहीं बैठेंगे।

वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी इस रेस से बाहर है क्योंकि एक तो वे राज्यसभा सांसद हैं दूसरी तरफ वे भी शराब घोटाला मामले में जेल जा चुके हैं। बता दें कि करीब 17 महीने जेल में रहने के बाद मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए हैं तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शराब घोटाला मामले में जेल जा चुके हैं।

अगला सीएम कौन?
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा के एलान के बाद दो दिग्गज नाम जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते थे के बारे में केजरीवाल ने ही साफ कर दिया कि वे भी सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि तो फिर दिल्ली का अगला सीएम कौन? इस रेस में अब सबसे आगे नाम चल रहा है दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का।

जानकारों की मानें तो इन तीन नामों में जो सबसे आगे चल रहा है वह है केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का। हालांकि सुनीता केजरीवाल राजनीति में अभी नई हैं और अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद वह थोड़ा बहुत एक्टिव हुई थी। उनकी आप की अब तक की राजनीति या दिल्ली सरकार में कहीं कोई हस्तक्षेप नहीं है। वहीं दूसरा नाम है आतिशी का जो कि आप में अरविंद केजरीवाल के बाद सबसे अधिक पॉवरफुल नेता मानी जाती हैं।

आतिशी के पास इस वक्त दिल्ली के शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल विभाग, राजस्व विभाग तथा योजना एवं वित्त विभाग है। दिल्ली के विधायक दल की बैठक में अगर सुनीता केजरीवाल के नाम पर मुहर नहीं लगी तो फिर आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं। वहीं एक और नाम जो आप में पॉवरफुल माना जाता है वह नाम है दिल्ली सरकार में मंत्री सौरव भारद्वाज का। सौरव भारद्वाज के पास भी स्वास्थ्य, कला, पर्यटन और संस्कृति विभाग है।

कोई और नाम पर भी लग सकता है मुहर?
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद वैसे तो तीन नाम सुनीता केजरीवाल, आतिशी और सौरभ भारद्वाज सबसे अधिक पॉवरफुल और सीएम की रेस में सबसे आगे चलने वाला नाम है लेकिन अगर किसी कारणवश इन नामों पर मुहर नहीं लगी तो फिर माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत या फिर गोपाल राय का नाम भी सामने आ सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      J K Election: विधानसभा चुनाव में मोदी की अग्निपरीक्षा

CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...