खासमहल जमीन विवादः षड्यंत्र के तहत मेरा नाम घसीटा जा रहा है-अंबा प्रसाद

हजारीबागः कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हजारीबाग के खासमहल जमीन मामले में अब बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का आधिकारिक बयान सामने आया है। इस मामले पर विधायक ने कहा कि जिस जमीन के बारे में बोला जा रहा है वो खासमहल जमीन है। इस पर मेरे परिवार का कोई कब्जा नहीं था।

ये भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 : अपनी कप्तानी में सूर्या भी चमके

जमीन के लीजधारी के वंशज के द्वारा उनके लीज के नवीकरण करवाने हेतु मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव से निवेदन की गई थी जिस पर एक जननेता होने के नाते उन्होंने पैरवी की थी। इस जमीन के बारे में मुझे समाचार पत्र के माध्यम से ही पहली जानकारी मिली। इसके बाद मैंने मामले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जमीन का नवीकरण रोक कर विपक्ष के एक माननीय फायदा उठाना चाहते हैं।

विरोधी को चुनाव हारने का डर सता रहा है

षड्यंत्र की राजनीति करने वालों ने इस प्रकरण में जिस ढंग से मेरा नाम घसीटा है वह सरासर गलत है। प्रशासन ने मामले में क़ानूनी कार्रवाई की तो ये झूठ फैलाया गया कि मेरे और मेरे पिता पर मामला दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, विपक्ष सक्रीय रूप से प्रपंच फैलाने में लग गया है, उनको हजारीबाग लोकसभा हारने का भय सता रहा है, इसलिए साजिश और मिलीभगत करके मेरा और मेरे परिवार का नाम ख़राब किया जा रहा है। इनकी सभी साजिशों का पर्दाफाश होगा।

ये भी देखें- सालों से चला रहा था अवैध फैक्ट्री आया पुलिस की गिरफ्त में

खासमहल जमीन को लेकर मैंने और जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू प्रमंडल के लाखों परिवार बसे हुए हैं एवं नवीकरण नहीं हो पाना उनके लिए बड़ी मुसीबत लेकर आता है। आखिर जिस परिवार की 2-3 पीढियां उस जमीन पर गुजर-बसर कर चुकी है उसे बेदखल करना कहां का न्याय है? गढ़वा, डाल्टनगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा आदि जिले के लोग संशय की इस स्थिति से परेशान हैं। इस समस्या का स्थायी निदान निकलना चाहिए नहीं तो विपक्ष के गिद्ध पता नहीं कितनों को तबाह कर देंगे।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...