Khel Ratna award: खबर खेल जगत से है। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna award) से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष अब चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। यह जानकारी आज केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दी है। इस पुरस्कार के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपियन प्रवीण कुमार के नाम का पहले ही ऐलान किया जा चुका था। यह पुरस्कार 17 जनवरी को दिया जाएगा।
Khel Ratna award: चार को मिलेगा खल रत्न पुरस्कार
बता दें कि, खेल रत्न पुरस्कार के लिए जारी शुरुआती सूची से मनु भाकर का नाम गायब था। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इस पुरस्कार के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपियन प्रवीण कुमार का नाम शुरुआती सूची में ही था। सभी को 17 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह पुरस्कार देंगी। इस साल चार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार और तीन कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।
Khel Ratna award: इन्हें मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी (एथलेटिक्स), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), नीतू (मुक्केबाजी), स्वीटी (मुक्केबाजी), वंतिका अग्रवाल (शतरंज), सलीमा टेटे (हॉकी), अभिषेक (हॉकी), संजय (हॉकी), जरमनप्रीत सिंह (हॉकी), सुखजीत सिंह (हॉकी), राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स), जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स), अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स), सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स), धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स), प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स), एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स), सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा एथलेटिक्स), नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन), तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन), नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन), मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन), कपिल परमार (पैरा जूडो), मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग), रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग), स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग), सरबजोत सिंह (शूटिंग), अभय सिंह (स्क्वैश), साजन प्रकाश (तैराकी), अमन (कुश्ती) को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
Highlights


















