नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे बन गए हैं जबकि साउथ की फिल्मों में सबसे ज्यादा कर भरने वाले मेगास्टार रजनीकांत हैं. आयकर दिवस पर सबसे ज्यादा और नियमित रूप से कर भरने वालों को सम्मान पत्र जारी किया गया.
अक्षय कुमार एकबार फिर से फिल्म उद्योग के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सिलेब्रिटी बन गए हैं. वे कितना कर भरते हैं यह तो पता नहीं लेकिन वे इकलौते सितारे हैं जो हर साल 6-7 फिल्में करते हैं. इसी वजह से पिछले करीब पांच साल से अक्षय कुमार सबसे ज्यादा कर देने वाले सिलेब्रिटी बने हुए हैं. रविवार को आयकर विभाग ने आयकर दिवस पर अक्षय कुमार को इसके लिए सम्मान पत्र दिया है.
जबकि मेगास्टार रजनीकांत साउथ फिल्मों के सबसे ज्यादा कर भरने वाले सितारे हैं. सबसे ज्यादा कर भरने वालों के सम्मान में चेन्नै में रविवार को आयोजित समारोह में रजनीकांत की बेटी एश्वर्या ने तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के हाथों यह सम्मान हासिल किया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए एश्वर्या ने लिया- सबसे ज्यादा और नियमित टैक्स भरने वाले की एक प्राउड बेटी
खिलाड़ी कुमार’ बॉलीवुड तो `थलाईवा’ साउथ में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सिलेब्रिटी
Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...
Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...
Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...
Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...
Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...
बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...

















