होल्डिंग टैक्स भरने का आज अंतिम दिन,ऑलाइन देने पर 5% की छूट

रांची: शहर में स्थित घरों का होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए शनिवार को निगम कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करने का अंतिम मौका 31 मार्च तक ही है।

इसे देखते हुए निगम प्रशासक अमित कुमार ने रविवार को भी रांची नगर निगम के कचहरी और डोरंडा स्थित अंचल कार्यालय के जन सुविधा केन्द्र को खोलने का निर्देश दिया है। दोनों केन्द्रों पर शाम पांच बजे तक टैक्स का

भुगतान किया जा सकता है। रविवार को रात्रि 12 बजे से पहले ऑनलाइन मोड में होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाइन टैक्स देने पर कुल राशि में 5% की छूट मिलेगी।

निगम के आंकड़े को मानें तो पिछले वर्ष करीब 17 हजार भवन मालिकों ने ऑनलाइन मोड में टैक्स भरा था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में दोगुना लगभग 35 हजार भवन मालिकों ने ऑनलाइन मोड में 13 करोड़ रुपए होल्डिंग टैक्स जमा किया है। लोगों को छूट के कारण करीब आठ करोड़ रुपए का लाभ मिला।

रांची नगर निगम क्षेत्र में करीब 2.20 लाख घर बने हुए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 1.60 लाख घरों का ही होल्डिंग टैक्स जमा हुआ। 30 मार्च तक निगम को कुल 65 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले मात्र एक करोड़ रुपए अधिक है।

निगम अधिकारियों की माने तो होल्डिंग टैक्स के असेस्मेंट में इस वर्ष काफी विसंगतियां हुई हैं। पीएमसी द्वारा गलत तरीके से डिस्ट्रिक लेवल कमेटी रेट तय किए जाने से करीब दस करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

कई संस्थान ऐसे हैं जिसका पूर्व में जमा टैक्स इतना अधिक है कि वे अगले तीन से चार वर्षों तक उसी पैसे में टैक्स को सेटलमेंट करेंगे। दरअसल, नया प्रॉपर्टी टैक्स की नई दर लागू होने के बाद पिछले वर्ष रांची और लोहरदगा नगर निकाय का डीएलसी रेट कम किया गया था।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...