औरंगाबाद की खुशी का INDIAN VOLLEYBALL TEAM में चयन

औरंगाबाद: सोमवार का दिन औरंगाबाद के लोगों के लिए ख़ुशी का दिन रहा। भारतीय महिला वॉलीबाल टीम में ख़ुशी का चयन होने पर लोगों में ख़ुशी का होने से लोगों में हर्ष का माहौल है। औरंगाबाद शहर से सटे गंगटी गांव की ख़ुशी का चयन भारतीय महिला वॉलीबाल टीम हुआ है। ख़ुशी के चयन के बाद खेल प्रेमी समेत स्थानीय लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई वहीं उसके घर पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

ख़ुशी गांव के स्वर्गीय संतोष सिंह के बेटी है। मां गृहणी हैं। खुसी की मां ने बताया कि ख़ुशी पढाई के साथ खेल कूद में भी रूचि रखती थी। शुरुआत में वह कबड्डी खेलती थी। इंटर की पढाई के दौरान उसका चयन कॉलेज के वॉलीबाल टीम में हुआ जिसके बाद वह अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर विश्वविद्यालय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भी शामिल हुई। विश्वविद्यालय स्तर पर भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा और आज उसका चयन भारतीय टीम में हो गया।

उन्होंने परिजनों के साथ ही हर खेल प्रेमियों को सफलता का श्रेय दिया और कहा कि ख़ुशी अक्सर कोच से मिले प्रोत्साहन से गदगद होती थी। हालांकि सुविधाओं के अभाव में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा लेकिन उसने हार नहीं माना और आज वह भारतीय टीम का हिस्सा है। भारतीय महिला वॉलीबाल टीम में शामिल होने के बाद खुशी ने बताया कि महिला टीम में ज्यादा परेशानी होती थी। कई लोग डराते थे कि आप एक लड़की हो, आगे जाना सुरक्षित नहीं है, लेकिन हम अपने परिजनों के सपोर्ट से आगे बढ़ते गये। जो भी परेशानियां होती थी उसे टालते गए।

मुझे इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना था और आज मैं इंडिया लेवल तक पहुंच चुकी हूं। अब हम इंडिया टीम की ओर से कई देशों के खिलाड़ियों का करने के लिए तैयार हूं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- WEST CHAMPARAN में वृद्ध महिला की मौत, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

INDIAN VOLLEYBALL TEAM INDIAN VOLLEYBALL TEAM INDIAN VOLLEYBALL TEAM

INDIAN VOLLEYBALL TEAM

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...