रेलवे ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा : पिस्टल के साथ शूटर मनोज समेत तीन गिरफ्तार

धनबाद : रेलवे ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा : पिस्टल के साथ शूटर मनोज समेत तीन गिरफ्तार- 2 अप्रैल को

भागा रेलवे साइडिंग में हुए रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह हत्याकांड मामले का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.

एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने

शूटर मनोज सिंह समेत कुल 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल,

एक 7 एमएम पिस्टल एवं एक देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किया है.

एसएसपी ने बताया हत्या की ये वजह

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि

रेलवे टेंडर मैनेज विवाद में सिंडीकेट ‘पैक्टर’ ने बबलू सिंह की हत्या कर दी थी. पूर्व में ट्रैक्टर ग्रुप के द्वारा सभी तरह के ठेका मैनेज करने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच कम रेट में टेंडर डालकर बबलू सिंह काम ले लिया करता था. जिसकी वजह से पैक्टर ग्रुप के ठेकेदारों का इसके साथ अदावत हो गई थी और उसकी हत्या की वजह भी वही अदावत बनी. पुलिस ने एक अपराधी को यूपी के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया. इस मामले में कई अपराधी अब भी फरार हैं, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे ठेकेदार को खदेड़ कर मारी गोली

बता दें कि झरिया के जोरापोखर थाना अंतर्गत भागा रेलवे फाटक के पास रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह को खदेड़ कर अपराधियों ने गोली मारी. जानकारी के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह की उम्र 40 साल बताया जा रहा है. घायल ठेकेदार को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान घायल को मृत घोषित कर दिया. अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब रेलवे ठेकेदार अपनी जान बचाकर भाग रहा था उसी समय बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया.

अपराधियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि ठेकेदार धनबाद में रहते थे. काम को देखने के लिए वे भागा रेलवे सेटिंग पहुंचे. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. लोगों के अनुसार इससे पहले तीन-चार साल पूर्व में भी इनके घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था. जिसके बाद बबलू सिंह ने धनबाद जिला के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. धनबाद एसएसपी की ओर से इन्हें सुरक्षा मुहैया करवाया गया था, किंतु आज अपना सेटिंग का काम देखने के लिए भागा रेलवे फाटक पहुंचा था, तभी घात लगा कर बैठे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने बबलू सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी, और अपराधी मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान ठेकेदार की हुई मौत

गोली लगने से रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह मौके पर गिर गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जोरापोखर थाना को सूचना दी. सूचना पाकर जोरापोखर थाना दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घायल बबलू सिंह को उठाकर धनबाद के हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बबलू सिंह को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार भी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...