मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर ने लूट की योजना बना रहे एक बदमाश को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर के लीची बागान से गिरफ्तार किया।
बदमाश के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहबाजपुर निवासी रविंद्र राय के रूप में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि लीची बागान में कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब छापेमारी की तो मौके से कुछ बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने America में जो बोला वह बिल्कुल गलत है, चिराग ने…
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Crime Crime Crime
Crime


















