अपहृत चालक हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटी हुई कार भी बरामद

पुनपुन : पुनपुन थाना की पुलिस ने चालक के अपहरण और हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है जहां इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की पहचान पटना के मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने लूटी हुई कार को बरामद कर लिया गया है।

इस संबंध में मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया कुमार ने बताया कि बीते 13जुलाई को जूली देवी के द्वारा अपने पति मिथलेश कुमार के लापता होने का मामला दर्ज करवाई थी। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी हुई बोलेरो कार को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। कांड के उद्भेदन में पुनपुन थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी कुमारी, अपर थानाध्यक्ष रामानुज कुमार, एसएचओ सीतु कुमारी और कांड के अनुसंधानकर्ता स्नेहा कुमारी शामिल थे।

यह भी पढ़े : आपसी रंजिश में महिला को गोली मारकर किया घायल, Patna एम्स में रेफर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...