Advertisment

सुल्तानगंज हत्याकांड का खुलासा, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टोटो भी बरामद

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टोटो रिक्शा समेत कई अहम सामान भी बरामद किए हैं। भागलपुर के सिटी एसपी अतुल कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 22 जून 2026 को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था।

जांच के दौरान शव की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई – सिटी SP अतुल कुमार झा

जांच के दौरान शव की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई। इसके बाद सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। सिटी एसपी अतुल कुमार झा ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ अजय मोदी, अर्जुन यादव और मंतोष कुमार बिंद को गिरफ्तार किया है।

Bha SP 1 22Scope News

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी अजय कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टोटो रिक्शा और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल प्लास्टिक की बोरी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bha SP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े आर्मी जवान के घर डकैती, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...