कार लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया था वारदात को अंजाम ?

पटना : कार लूट गिरोह का किंगपिंग गिरफ्तार- राजधानी पटना में

बंदूक की नोक पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को

पटना पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

16 अप्रैल को तड़के 2 बजे लुटेरों ने पटना बायपास पर एक स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली थी.

इस घटना में शामिल गिरोह के सरगना सहित दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

हथियारबंद बोलेरो सवार लुटेरों ने पहले कर में टक्कर मारी और

बाद में बंदूक दिखाकर कार लूटकर फरार हो गये. जिस जगह घटना हुई

वहां कुछ समय बाद ही पुलिस का गश्त वाहन भी आ गया था.

ऐसे में पटना पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती थी कि पटना में बीच सड़क पर लूट को अंजाम देने वाले अपराधी कौन हैं?

सदर एसपी ने बताया कैसे लुटेरे को दबोचा

पटना सदर एसपी ने संदीप सिंह ने बताया कि लुटेरों ने कार लुटने के बाद बोलेरो को वहीं छोड़ दिया था. पुलिस ने जब बोलेरो के बारे में पता किया तो गाड़ी का पंजीकरण रोशन कुमार के नाम पर था. वह पटना जिले के खुसरूपुर का निवासी है. पुलिस ने रोशन से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में सफल रही.

रोशन सिंह पर पहले से कई अपराधिक आरोप

जांच में पता चला कि रोशन सिंह पर पहले से कई अपराधिक आरोप हैं. वह अलग-अलग मामलों में वांछित रहा है. 16 अप्रैल की रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पटना में देर रात बोलेरो से घूम रहा था. उसी दौरान उसने वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की. बाद में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए सरगना रोशन सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया. 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये.

रिपोर्ट: शक्ति

देश का पहला मुख्यमंत्री जिसने अपने नाम लिया खनन का ठेका, भष्ट्राचार की बिल्डिंगों में खुलेगा सीबीआई का दफ्तर-दीपक प्रकाश

Saffrn

Trending News

Tamil Nadu Politics 2026: ‘थलपति विजय’ का Political Rise, क्या बनेंगे...

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की एंट्री ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। क्या वे DMK-AIADMK के बीच तीसरा विकल्प बन...

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img