केके पाठक ने पदाधिकारी को लिखा पत्र, 10 हजार स्कूलों में कंप्यूटर लगाने का दिया आदेश

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा पदाधिकारी को लेटर लिखा गया है। इस लेटर में राज्य के 10 हजार स्कूलों में कंप्यूटर लगाने का आदेश दिया गया है। वहीं, इससे पहले स्कूलों में सुरक्षाकर्मी को तैनात किया जाएगा ताकि कंप्यूटर की चोरी ना हो।

शनिवार के देर शाम जारी आदेश के मुताबिक, केके पाठक ने जिला पदाधिकारी (डीईओ) को यह भी कहा है कि वह विभाग द्वारा चयनित 20 एजेंसी में से किसी एक एजेंसी से अपने जिले के विद्यालयों में कंप्यूटर या लैपटॉप लगवा सकते हैं। दरअसल, शिक्षा में सुधार और सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को लेटर लिखा गया है। जिसमें राज्य के 10 हजार माध्यमिक और मध्य विद्यालयों में जल्द ही कंप्यूटर लगाए जाएंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...