उलगुलान रैली के बाद क्यों गुस्से में हैं महिलाएं, आखिर हुआ क्या…….

हजारीबाग- रांची में हुए उलगुलान रैली में बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। इस रैली में पूरे राज्यभर से कार्यकर्ताओं के साथ कई लोग भी शामिल हुए थे। वहीं हजारीबाग से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों को रांची ले जाया गया था। इसी बीच कार्यक्रम में आधी आबादी की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा दर्ज कराने को लेकर हजारीबाग से पैसे और खाने का प्रलोभन देकर 2 बसों में महिलाओं को ले जाया गया।

ये भी पढ़ें-अनूप सिंह का बड़ा बयान-ईडी के डर से कई भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल और जो नहीं हुए वो सलाखों के पीछे……

हालांकि पैसे तो दूर की बात सभी महिलाओं को खाना पानी तक कार्यक्रम में नहीं मिला। इधर भूखी प्यासी जब महिलाओं से भरी बस हज़ारीबाग पहुंची तो महिलाओं का गुस्सा उनके चेहरे से ही झलक रहा था। रात करीबन 11:45 बजे रांची से महिलाओं से भरी बस हज़ारीबाग पहुंची तो महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर देखने को मिला।

 6 घंटे भूखी प्यासी थी महिलाएं और बच्चे

महिलाओं ने बताया कि सुबह 8 बजे ही महिलाओं को बस में बैठाकर रांची की ओर ले जाया गया जहां रांची की दूरी हज़ारीबाग से करीबन 2 घंटे की है तो वहीं इन्हें 6 घंटे में भूखे प्यासे रांची पहुंचाया गया। कार्यक्रम के बाद भी खाने को ना कुछ दिया गया ना ही पानी पिलाया गया।

Cesto mart add 23 22Scope News

ये भी पढ़ें-उलगुलान रैली में इन नेताओं ने कह दी बड़ी बात……

कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि नगर निगम द्वारा राँची में कोई मिटिंग है। जिसे लेकर वो रांची जाने के लिए हामी भरते हुए सुबह 8 बजे बस में आकर बैठ गई थी। आगे बताया कि जिसने उन महिलाओं को रांची ले जाने और पैसे दिलाने का आश्वासन दिया था। उसने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया था।

ना कुछ खाने को मिला ना पीने को

महिलाओं का कहना है कि न ही उन्हें नस्ता मिला न ही खाना और न ही पैसे मिले। आगे अन्य महिलाओं ने बताया कि कई महिलाएं अपने साथ बच्चो को भी लेकर गई थी। भूख और गर्मी के कारण बच्चो की तबीयत भी खराब हो गयी। रांची से जब भूखीं प्यासी महिलाओं से भरी बस हजारीबाग पहुंची तो गुस्साई महिलाओं ने अपना दर्द तो कैमरे के सामने बयां किया ही साथ ही अन्य लोगों से ऐसे झाँसे में न फंसने की अपील भी की है।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...