Advertisement
Advertisement

जानिए हार्दिक की कप्तानी में भारत ने कैसे जीता टी20 सीरीज

टाई हुआ भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20

नेपियर : जानिए हार्दिक की कप्तानी- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की

टी20 सीरीज का आखिरी मैच टाई रहा. इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर लिया.

दरअसल, इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था.

जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया.

वहीं, इस मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी

न्यूजीलैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई. इस तरह

भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 161 रनों का लक्ष्य मिला था.

siraj 22Scope News

जानिए हार्दिक की कप्तानी: डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत ने जीता सीरीज

दरअसल, जिस वक्त बारिश की वजह से खेल को रोका गया, उस वक्त भारतीय टीम 9 ओवर में 75 रनों पर 4 विकेट गवां चुकी थी. डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 9 ओवर में 76 रन चाहिए था, लेकिन टीम इंडिया का स्कोर मैच रोके जाने के वक्त महज 75 रन था. इस तरह यह मैच बराबरी पर छूटा. हालांकि, भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. इससे पहले सीरीज का पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था.

arshdeep singh 22Scope News

मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले भारतीय गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा हर्षल पटेल को 1 कामयाबी मिली. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. बता दें तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जायेगा.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...