सेना को लेकर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम का विवादित बयान, जानिए क्या बोल दिया

Desk. ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दिए विवादित बयान के बाद अब मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीशव देवड़ा ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। जगदीश देवड़ा ने कहा कि “पूरा देश, सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक है। वहीं मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

डिप्टी सीएम का विवादित बयान

जानकारी के अनुसार, जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने देश और सेना को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की बात करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पूरा देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।

डिप्टी सीएम के विवादित बयान पर कांग्रेस का निशाना

वहीं जगदीश देवड़ा के इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ” ‘भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।’ ये मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है। इसके अलावा, BJP के मंत्री विजय शाह ने जो घिनौनी बात कही है, उसे सुनकर पूरा देश स्तब्ध है।”

उन्होंने आगे कहा, “सेना और सैनिक किसी के चरणों में नतमस्तक है- ऐसी बात इस देश का कोई व्यक्ति कह ही नहीं सकता। क्योंकि पहलगाम हमले के बाद जिस सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और पाकिस्तान की रूह कंपा दी, उस सेना के लिए ऐसा कहना पाप है, लेकिन BJP और उनके नेता ये काम बार-बार कर रहे हैं।”

माफी मांगने से काम नहीं चलेगा

उन्होंने कहा, “हमारी सेना के लिए पूरे देश में हर व्यक्ति के मन में सम्मान है और पूरा राष्ट्र कृतज्ञ है, क्योंकि सेना की वजह से ही हम सुरक्षित रह पाते हैं। सेना के लिए जिस व्यक्ति के मन में ऐसी दुर्भावना और गंदे विचार हैं, उसका किसी पद पर रहने का कोई हक नहीं है। इस बार माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, BJP मूक-दर्शक बनी नहीं रहेगी और PM मोदी छिपे नहीं रह सकते।”

उन्होंने कहा, “अगर अगले कुछ घंटों में BJP, जगदीश देवड़ा को बर्खास्त नहीं करती है तो ये मान लिया जाएगा कि सेना को अपने चरणों में नतमस्तक करने की बात नरेंद्र मोदी कह रहे हैं, उनकी मौन-सहमति और संरक्षण है। वरना ये बात कहने की हिमाकत किसी में नहीं है।”

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img