‘उपेंद्र डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं, नीतीश लेंगे निर्णय’

PATNA: इन दिनों जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है. राजनीतिक गलियारे में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर काफी बातें सामनें आ रही हैं. कुछ दिनों पूर्व पत्रकारों से बातचीत में इशारों-इशारों में उन्होंने डिप्टी सीएम बनाए जाने की इच्छा जाहिर की थीं. इस सवाल का जवाब देते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा डिप्टी सीएम बनेंगे कि नहीं ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है.

alok mehta 22Scope News


उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनने की जिज्ञासा पर

कहा की हर आदमी की चाहत होती है. उपेन्द्र कुशवाहा

सुलझे हुए नेता हैं. अगर ऐसी कोई बात है भी तो इसपर

नीतीश कुमार को फैसला लेना है. उन्होंने कहा कि

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया होगा.

उपेन्द्र कुशवाहा गठबंधन की मज़बूती के सबसे बड़े हिमायती हैं.

लेकिन यह फ़ैसला पार्टी के नेतृत्व को लेना हैं. सही समय पर विश्लेषण होता है.

हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर डिप्टी सीएम बनने की

बात कभी भी नहीं कही. उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया है.

सुशील मोदी के नीतीश पर दिए बयान पर आलोक मेहता का पलटवार

वही सुशील मोदी के सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी और समाधान यात्रा को लेकर मीिडया के सवालों का सवाल पर कहा की सुशील मोदी जी इतने वरिष्ठ नेता हैं.लेकिन उनका बयान आजकल के नये नेताओ की तरह है.

भूमि सुधार से जुडे मामलों में आई कमी

मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि बिहार में भूमि सुधार से जुड़े मामले में बड़ी कमी आई है. सभी सीओ पर हमारी तीसरी नज़र है. भूमि संबंधी मामले कम से कम हो इसको लेकर काम किया जा था है. जल्द से क्लास भूमि संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर टार्गेट दिया गया है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- विकसित बिहार के निर्माण में अब...

पटना : सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति...

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...

ISTE BNY नॉलेज इनहेंसमेंट प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, देशभर के...

New Delhi: नई दिल्ली स्थित Indian Society for Technical Education (आईएसटीई) द्वारा प्रायोजित ‘ISTE BNY Knowledge Enhancement Program 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट...

देश को हॉकी में स्वर्ण दिलाने वाली टीम में बिहार के...

पटना : हाल में जापान में आयोजित एशियन हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-18) में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस विजयी टीम में...

मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img