
पटना : बिहार में आज चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इन चारों सीटों पर एडीएन के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए उसमें गया जिले के बेलागंज और इमामगंज, भोजपुर के तरारी और कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। रामगढ़ और तरारी में बीजेपी ने बाजी मारी है, जबकि इमामंगज में हम और बेलागंज में जदयू ने बाजी मारी है।
आपको बता दें कि 25 नवंबर यानी सोमवार से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है जो कि 30 नवंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि इस बार भी शीतकालीन सत्र में विपक्ष पार्टियों की तरफ से हंगामा किया जा सकता है। ऐसे में सरकार ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आज के चुनाव के बाद बिहार विधानसभा में विभिन्न दलों की क्या दलीय स्थिति है।
यह भी देखें :
विधानसभा में अब दलीय स्थिति
भाजपा – 80
राजद – 77
जदयू – 45
कांग्रेस – 19
माले – 11
हम – 4
सीपीआई – 2
सीपीएम – 2
निर्दलीय – 2
एआईएमआईएम – 1
कुल – 243
यह भी पढ़े : By Election: बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है




