फेसबुकिया प्यार में धोखे ही धोखे, जीने मरने की कसम से पहले जाने पूरी हकीकत

Bokaro- फेसबुकिया प्यार- सोशल मीडिया के इस दौर में आपकी जिंदगी इसी के चारों ओर घुमती है,

सुबह से शाम तक आप सोशल मीडिया के पन्नों में अपने को तलाशते रहते हैं.

कई बार आप अपनी निजी चाहतों और मजबूरियों को भी

इस प्लेटफार्म पर जाहिर करने की भूल कर बैठतें है.

माना जाता है कि इस आधुनिक दौर में आपकी हर समस्या का समाधान यहां मौजूद है,

हजारों एप्स आपकी जिंदगी का हिस्सा है.

भले ही आपका संबंध आपके पड़ोसी के साथ आत्मिक नहीं हो,

आप अपने दर्द को अपने संबंधियों को जाहिर नहीं करते हो,

लेकिन सोशल मीडिया पर आप कुछ ज्यादा ही खुल जाते हैं.

फेसबुकिया प्यार की मारी महिला की जुबानी

Mahila 22Scope News

कुछ ऐसी ही कहानी है बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की.

यह महिला फेसबुक पर अपना दिल बिहार के आरा जिले के एक युवक को दे बैठी.

पहले फेसबुकिया प्यार हुआ उसके बाद शुरु हुआ मिलने-जुलने का दौर.

युवक अपने आप को आर्मी का जवान बताता था, कहता था कि उसका कोर्ट मशाल हो चुका है.

जब बात आगे बढ़ी तब उतर गया फेसबुकिया प्यार का नशा

बात जब कुछ आगे बढ़ी, नजदीकियां कायम हो गयी,  तब महिला ने उस पर शादी का दवाब बनाने लगी,

अब इस युवक ने अपना रंग दिखलाया,  उसने कहा कि वह पहले से ही शादीशुदा है,

लेकिन उसका तलाक होने वाला है.

बस कुछ दिनों की ही बात है, महिला एक बार फिर से झांझे में आ गई,

उसने उसका घर जाकर उसकी हकीकत जानन की कोशिश नहीं की,

वह तो उसके प्यार में दिवानी हो चुकी थी. जीने मरने की कसमें खा रही थी,

युवक का हर बात पर वह आंख बंद कर विश्वास कर रही थी,

वजह साफ थी, वह खुद ही एक तलाकशुदा महिला थी,  

उसकी भी अपनी मजबूरियां थी. जिंदगी को एक बार फिर से बसाने की चाहतें थी.

उसे भी भावनात्मक सहारे की जरुरत थी.

फेसबुक की दोस्ती के बाद गंवा बैठी अपनी जमा पूंजी

इस बीच युवक ने कहा कि वह कार खरीदना चाह रहा है, कुछ पैसे की कमी है,

हम दोनों को भी आसानी होगी, घूमने फिरने का मजा होगा.

महिला फिर से युवक के बातों में आ गयी और अपनी जमा पूंजी उसे थमा बैठी.

महिला का कहना है कि उसने  मेरा सारा जेवर भी हड़प लिया,

अब वह दर दर की ठोकरें खाने लगी, युवक उससे दूरी बना चुका था.

थक हार कर महिला ने महिला थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...