जानिए राजद और जदयू के विलय पर क्या बोले नीतीश और तेजस्वी

पटना : सुशील मोदी के राजद और जदयू के विलय वाले बयान पर बिहार की राजनीति

एक बार फिर गरमा गई है. अब सुशील मोदी के बयान पर राजद और जदयू

उनपर जमकर निशाना साध रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस

मामले पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इनकी बातों को छोड़िए, वे ऐसे ही बयान देते हैं.

विलय की बात एकदम गलत- तेजस्वी यादव

वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील कुमार मोदी के बातों का हम जवाब नहीं देते हैं.

वे बेमतलब की बात करते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि विलय की बात एकदम गलत है.

सुशील कुमार मोदी काम के विषय पर बात नहीं करते हैं.

विलय पर मुख्यमंत्री ने कहा- छोड़िए इन बातों को

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कहा कि हम पहले से इस पर काम कर रहे हैं. लोगों से भी हम अपील करते हैं. सभी को अलर्ट किया गया है. दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर नीतीश कुमार ने कहा कि बगल के राज्य में पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ा है. हम तो 2018 से ही लोगों को समझा रहे हैं पराली मत जलाइए. वहीं सुशील कुमार मोदी के विलय की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छोड़िए इन बातों को, इनमें कुछ नहीं रखा है.

बहुत जल्द जदयू का राजद में होगा विलय- सुशील मोदी

राजद-जदयू के विलय के सवाल पर एक दिन पहले सुशील मोदी ने कहा कि लिखकर दे रहा हूं, लेकिन जो तय है वो होकर रहेगा. जदयू का राजद में विलय होने वाला है.महागठबंधन सरकार और सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बहुत जल्द ही जदयू का विलय लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में हो जाएगा. सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि अगर आपको स्टांप पेपर पर लिखवा कर लेना हो तो वे इसके लिए भी तैयार हैं. कहिए तो हम रजिस्ट्री कर देते हैं. लेकिन जो तय है, वह होकर रहेगा. जदयू का विलय राजद में होने वाला है.

विलय नहीं हुआ तो…जदयू का होगा साफ

सुशील मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने पहले समाजवादी पार्टी और जनता दल एस को अपने साथ लाने की कोशिश की थी. जिसमें वे पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं. अब यह किया जा रहा है. जदयू का राजद में विलय होकर रहेगा और यह बात निश्चित है. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अगर जदयू का राजद में विलय नहीं होता है, तो इस बार जदयू बिहार से पूरी तरीके से साफ हो जाएगी. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात वे हवा में नहीं कह रहे हैं. आप जिस तरह कहिए वे लिख कर और चर्चा कर इसका प्रमाण देने को तैयार हैं.

जदयू के संपर्क में बीजेपी के विधायक और नेता, जानिए क्या बोले सुमो

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से जब पत्रकारों ने बीजेपी के विधायकों और नेताओं का जदयू के संपर्क में होने को लेकर सवाल पूछा तो सुशील मोदी ने कहा कि इस बात के बारे में उनको कुछ भी पता नहीं है. सुशील मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन जो बात हम जान रहे हैं, वो जदयू के नेता नहीं जान रहे हैं. बहुत ही जल्द जदयू का राजद में पूर्ण तरीके से विलय हो जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...