RJD ने जदयू का मतलब कहा ‘जहां दारू हो अनलिमिटेड उपलब्ध’ तो जदयू ने…

पटना: बिहार में राजनीति एक बार फिर चरम पर है। अब राजद और जदयू में पार्टियों के नामकरण का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ राजद बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार को सत्ता संरक्षित बता रही है तो दूसरी तरफ जदयू राजद पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रही है। जदयू पर अवैध शराब कारोबार को सत्ता पक्ष जदयू के द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जदयू का फुल फॉर्म ‘जहां दारू हो अनलिमिटेड उपलब्ध‘ बताया है तो जदयू ने भी राजद का फुल फॉर्म बताया है।

राजद प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते हुए जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद का फूल फॉर्म ‘राष्ट्रीय जहरीला दल‘ बताया है। पलटवार करते हुए जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नामकरण करते हैं, तंग और तबाह हो जाइएगा। इतिहास गवाह है कि नामकरण से राजनीति का फजीहत हुआ है। अगर अच्छा नाम सुनना पसंद करते हैं तो राष्ट्रीय जनता दल का अर्थ है ‘राष्ट्रीय जहरीला दल’, जिसने समाज में जहर डाला जाति का, धर्म का, अपराध का, हत्या का, फिरौती के लिए अपहरण का और भ्रष्टाचार के तो कुल शिरोमणि ही हैं।

यह भी पढ़ें-   JDU का मतलब…, राजद ने जदयू का बताया फूल फॉर्म कहा शराबबंदी में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...