Koderma : बाथरूम में दुपट्टे के सहारे लटककर युवती ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Koderma : कोडरमा जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक महीने में एक दर्जन लोगों ने आत्महत्या कर ली। ताजा मामला तिलैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां अपने मामा के घर आई युवती ने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें- Khunti Crime : जंगल से टीचर का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Koderma : मामले में पूछताछ करती पुलिस
Koderma : मामले में पूछताछ करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा…

Koderma : मामा के घर में रहकर कर रही थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि युवती ने किस कारण से आत्महत्या की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आएगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस-बीजेपी की सोची समझी… 

Koderma : जांच में जुटी पुलिस
Koderma : जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती बिहार के औरंगाबाद में नौवीं क्लास में पढ़ती थी। बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए वह रामनवमी में अपने मामा के घर आई थी। घर के लोग जब अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी युवती ने बाथरूम में जाकर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा लिया और फंदे के सहारे झूलकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर… 

उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ से परे है-मृतक के मामा

Koderma : मामले में की जानकारी देते मामा
Koderma : मामले में की जानकारी देते मामा

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मृत युवती के मामा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसने फांसी क्यों लगाई यह तो पता नहीं है, लेकिन उनके घर से बाहर निकलने से पहले वह पूरी तरह से ठीक थी। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ से परे है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : गोविंदपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दुकान जलकर खाक… 

वहीं घटना के वक्त घर में मौजूद मृतक के भाई ने बताया कि कुछ देर पहले तक घर में सब कुछ सामान्य था। सब लोग घर में अपने-अपने कामो में ब्यस्त थे इसी दौरान दीदी ने कब जाकर बाथरु में फांसी लगा ली पता ही नहीं चला। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई तो सभी उसकी खोजबीन करने लगे।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर… 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान बाथरुम का दरवाजा बंद होने पर आशंका हुई। जांच करने पर पता चला कि वह फांसी के सहारे फंदे से झूली हुई है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img