कोसी नदी ने 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सैकड़ों गांव जलमग्न, प्रशासन व आमलोग अलर्ट

सुपौल : नेपाल में भारी बारिश के कारण कोसी नदी रौद्र हो गई है। कोसी नदी ने पिछले 32 साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी। सोमवार की सुबह दो, तीन और चार बजे चार लाख 62 हजार 345 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सुपौल जिले के निर्मली, सरायगढ़-भपटियाही, मरौना, किशनपुर और सुपौल सदर प्रखंड सहित पड़ोसी जिले मधुबनी, दरभंगा और सहरसा के इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सुपौल में कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांव जलमग्न हो गए है, सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

कोसी के रौद्र रूप देख सुपौल जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड पर है। सुपौल डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को विभिन्न सुरक्षा तटबंधों का निरीक्षण कर अभियंताओं को सतत निगरानी बरतने और तटबंध एवं स्परों पर निरोधात्मक कार्य के निर्देश दिए है।

https://22scope.com/gang-stealing-oil-from-electric-transformer-busted-2-vicious-arrested/

बिष्णु गुप्ता और अजय सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Holding Tax: 10% छूट के साथ टैक्स जमा करने का...

रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स पर 10% तक की छूट का लाभ लेने का आज अंतिम दिन है। 30 जून को अवकाश के...

Jharkhand Voter List Revision 2026: आज से शुरू हुआ विशेष गहन...

झारखंड में 30 जून से 29 जुलाई तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म देंगे और जरूरत पड़ने...

Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में मानसून एक्टिव, भारी...

झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। 2 जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का...