ललन का बीजेपी पर हमला, कहा- 2024 में इनकी विदाई तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता का कोई नोटिस नहीं लेता है। ललन सिंह ने कहा कि पिछले दिनों कार्यक्रम में कितने लोग जुटे थे सभी जानते हैं। इन लोग का काम केवल पब्लिसिटी करना रह गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय केवल हवा हवाई बोलते हैं। उनके कार्यक्रम में जीतने नेता थे उतने कार्यकर्ता थे। खबर को दबाने के लिए अनर्गल चर्चा करते हैं। उनको मेरे पार्टी के बारे में क्या जानकारी है। केवल छपवाने के लिए बेतुकी बात वह करते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले क्या होता है देखते रहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का क्या हाल है। बार्गेनिंग करने के लिए वह बोल रहे हैं। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के भीम संसद को लेकर सवाल उठाने को लेकर कहा कि सुशील मोदी के प्रति हमारी सहानुभूति है। वह फिर राज्यसभा चले जाएं हम सभी यही चाहते हैं। वहीं आरक्षण के दायरे के बढ़ाने के कानून को हाई कोर्ट में चुनौती को लेकर की बीजेपी हमेशा अड़ंगा डालती है। बीजेपी की यही आदत है।

वहीं दरभंगा एम्स को लेकर ललन सिंह ने कहा कि इन लोगों की जुमलेबाजी को सभी समझ गए हैं। दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसको सभी जानते है। हड़बड़ाहट में अब केंद्र ने फैसला बदला है। पांच राज्य के चुनाव के परिणाम से इनकी उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। इनकी जुल्मेबाज़ी नहीं चलने वाली है, इनके सता जानी तय है। 2024 में इनलोग की सता से विदाई तय है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: