Patna- एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप

Patna— एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे प्रेम कुमार ने बेहद विपरीत परिस्थतियों में अपनी पढ़ाई पूरा किया और अब आगे की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उसे लाफायेटे कॉलेज, अमेरिका से ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप मिला है.

इस ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप के लिए आयोजित परीक्षा में प्रेम को पूरी दुनिया में छठा स्थान प्राप्त हुआ है.

हिन्दुस्तान से चयनित होने वाला प्रेम इकलौत छात्र है.इसके साथ ही बिहार की मिट्टी से निकलकर

एक महादलित का बेटा अमेरीका में अपनी पढ़ाई पूरी करेगा.

ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप : महादलित समुदाय से आता है प्रेम, उसकी सफलता पर लगा है बधाइयों का तांता

फुलवारीशरीफ के एक महादलित बस्ती के झोपड़ी पट्टी में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले इस

अनमोल हीरे प्रेम कुमार के पिता एक दिहाड़ी मजदूर है, जबकि 12 वर्ष पहले गीली जमीन पर सोने

की वजह से मां को लकवा मार गया था और उसकी मौत हो गयी थी. प्रेम कुमार ने झोपड़पट्टीनुमा

घर के एक अंधेरे कमरे रहकर लाइट जला कर पढ़ाई करता रहा और आखिरकार उसकी मेहतन रंग लायी.

और अब वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लाफायेटे कॉलेज, अमेरिका जाएगा.

प्रेम की इस सफलता पर लोगों की भीड़ लगी हुई है, बधाइयों तांता लगा हुआ है

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...