दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर दबंगों ने हत्या कर दिया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा गांव की है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बुजुर्ग की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा वार्ड-10 के रहने वाले 67 वर्षीय ब्रह्मदेव पासवान उर्फ घंटोली पासवान के रूप में हुई।

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि 22 नवंबर की शाम मेरे पिताजी घर से बाहर निकाल कर जा रहे थे। उसी वक्त शराब के नशे में धुत मोती पासवान रास्ते में रोक कर मेरे पिताजी के साथ जमकर मारपीट करने लगा और गर्दन मरोड़ कर तोड़ दिया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले गया। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले इलाज के बाद घर ले गया। लेकिन पिता की आज यानी 11 दिसंबर करीब एक बजे दिन में मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना गढ़पुरा थाने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गढ़पुरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति की मौत

अजय सिंह की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...