Advertisment

अभिनंदन समारोह में ललन बोले- विधानसभा चुनाव में फिर से गाड़ना है NDA का झंडा

पटना : बिहार के सभी आठ केंद्रीय मंत्रियों का आज यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनंदन करेगी। पटना में एनडीए नेताओं का महाजुटान हुआ। पांच जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुबह 11 बजे से समारोह शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद का अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें सभी मंत्रियों को सम्मानित किया गया।

अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सबको सम्मानित किया गया सबको धन्यवाद। विधानसभा का चुनाव में फिर से एनडीए का झंडा गाड़ना है। अब काम करने की जरूरत है। बिहार में वोट मांगने के लिए जब जाइएगा तो सर झुका कर वोट नहीं मांगेंगे क्योंकि हमारी सरकार ने जो काम किया है उसके लिए सीना चौड़ा हो कर वोट मांगिए। जो वोट नहीं भी देगा वो आपकी आलोचना नहीं करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा में पिछली बार का भी रिकॉर्ड तोड़ना है। हर तबके के लिए काम किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह रहे संविधान खतरे में है। कांग्रेस को संविधान पर चर्चा करने का कोई हक नहीं है। इन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाई है। हम सबको इनको बेनकाब करना है। हम सबको डिफेंसिव होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े : सांसदों के अभिनंदन समारोह में नहीं गए 3 मंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...