‎चुनाव में NDA की जीत के बाद BJP प्रदेश कार्यालय में ‘आभार और अभिनंदन’ समारोह

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय के उपरांत आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों के सम्मान में आभार और अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए। ‎आज सबसे पहले पटना, मुंगेर, बेगूसराय एवं नालंदा और उसके बाद मगध और शाहाबाद के पदाधिकारियों के लिए ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया।

दिलीप जायसवाल ने समारोह में आए सभी समर्पित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया व उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने समारोह में आए सभी समर्पित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और जनता के विश्वास ने ही इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया है। एनडीए की जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आगे हम सभी साथ मिलकर इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

Dilip Jaishwal 1 1 22Scope News

आप सभी ने जिस दृढ़ता और निष्ठा के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में योगदान दिया – दिलीप जायसवाल

उन्होंने सभी पदाधिकारी साथियों के समर्पण, कठिन परिश्रम और बूथ स्तर तक की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को नमन करते हुए कहा कि आप सभी ने जिस दृढ़ता और निष्ठा के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में योगदान दिया, वही एनडीए की इस अद्भुत सफलता की असली शक्ति है। ‎सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आगे भी इसी ऊर्जा और टीम भावना के साथ जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेता हूं।

Dilip Jaishwal 2 1 22Scope News

डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता ही हैं

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता ही हैं, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण ही पार्टी को निरंतर मजबूत बना रही है। उन्होंने लोगों से मिलकर विकसित बिहार के सपने को साकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी की भागीदारी ही हमारे कार्यों में ऊर्जा और जोश भरती है।

Dilip Jaishwal 3 1 22Scope News

दिलीप जायसवाल के साथ कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस समारोह में भाजपा बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, शिवेश राम, लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, सिद्धार्थ शंभू, धीरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं विधायक रत्नेश कुशवाहा, अशोक भट्ट, राजेश झा, आशुतोष कुमार सहित क्षेत्रीय प्रभारी, सह क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Dilip Jaishwal 4 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला – दिलीप जायसवाल

अंशु झा की रिपोर्ट

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...