पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने पत्रकारों के इस्तीफे वाले सवाल पर कहा कि हम आपलोग से परामर्श ले लेंगे की हमको क्या करना है। ललन सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। जनता दल यूनाइटेड एक है और एक रहेगा। आपलोग चाहे जितना प्रयास कर लें आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।
ललन सिंह ने आगे कहा कि मेरा नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। 37 साल से हमलोग का संबंध है। आप पत्रकार लोग मेरे रिश्ते के बारे में बात नहीं करे तो अच्छा रहेगा। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए ललन सिंह आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम नीतीश कुमार भी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। बता दें कि दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







