ललन सिंह ने कहा- बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बंगाल की हालत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और आराजक की स्थिति बनी हुई है। आश्चर्य होता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला है। वहां जब महिला प्रदर्शन करती है तो उनपर लाठीचार्ज करवा रही है और आंसु गैस छोड़ रही है। इसी महिला के बल पर वह सत्ता में आई थी, जो काम पहले सीपीएम के लोग करते थे अब टीएमसी के लोग कर रहे हैं।

बंगाल के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो देख लीजिए। जब हम लोगों ने उस समय कहा कि जाति जनगणना पूरे देश में करवाइए तो राहुल गांधी के मुंह पर टेप लग गया था। कांग्रेस सत्ता के लिए किसी से समझौता कर सकती है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि लगातार एनडीए मजबूत हो रहा है और आगे और भी मजबूत होगा।

यह भी पढ़े : ललन सिंह का तेजस्वी पर हमला, कहा- डेढ़ साल से मंत्री थे, पुल कैसे गिरा दें जवाब

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...