Advertisment

लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पैसा लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

पटनाः राजद सुप्रीमों लालू यादव का परिवार एक और विवाद में फंसता नजर आने लगा है. पटना के कोतवाली थाने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, स्व. सदानंद सिंह, राजेश राठौर, सदानन्द सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश सहित कुल छह नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता और अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह का कहना है कि इन नेताओं ने लोक सभा में टिकट देने के नाम पार 15 जनवरी 2019 को पांच करोड़ रुपये लिए, लेकिन लोक सभा टिकट नहीं दिया.

Tejasvi yavad fianl 22Scope News

इस मामले में संजीव कुमार ने 18 अगस्त को पटना के मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मामला दर्ज करवाया था, मामले में सीजेएम ने 16 सितंबर को पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश दिया.

इधर तेजस्वी यादव ने अपनी सफाई में कहा है कि आरोप लगाने वाले से यह पूछा जाए कि उसके पास पांच करोड़ की राशि आई कहां से? कानून अपना काम करेगा, मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की जरुरत है.

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...