लालू जी करते हैं ‘Use and Throw’ की राजनीति, भाजपा ने कहा जब पूर्व सांसद ‘शहाबुद्दीन जी’ का निधन हुआ था तब…

पटना: सिवान के दिवंगत पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने रविवार को राजद की सदस्यता ली। राजद की सदस्यता लेने के मामले में अब भाजपा जदयू ने राजद पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सवाल किया कि दोष हमें देते हैं और खुद किसे लाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पूर्व बाहुबली सांसद को शहाबुद्दीन जी कहते हुए राजद पर हमला बोला।

भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने हीना सहाब और ओसमा के राजद की सदस्यता लेने पर कहा कि राजद और लालू जी ने हमेशा ही यूज एंड थ्रो की राजनीति करते हैं। सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन जी का निधन जब जेल में हुआ था तो ये बाप बेटा ने दुख के दो आंसू बहाने उनके घर नहीं गए थे और न ही संवेदना के दो शब्द निकले थे। पहले लोकसभा चुनाव में भी आपने देखा कि उन्हें टिकट भी नहीं दिया और जब चुनावी हार मिली तो आज ये उस परिवार का स्वागत कर रहे हैं। जब वह परिवार संकट में थी तब ये लोग कहां थे।

हालांकि यह उस परिवार और राजद के बीच का मामला है इसमें मैं कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन अफसोस होता है कि जब स्वर्गीय शहाबुद्दीन जी का निधन हुआ था लालू जी दोनों बाप बेटा में से कोई संवेदना का दो शब्द व्यक्त करने नहीं गए थे और किस तरह से उस परिवार की मँझधार में छोड़ दिया था यह पूरा बिहार ने देखा है।

यह भी पढ़ें- आज RJD ज्वाइन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, मां भी रहेंगी मौजूद

https://youtube.com/22scope

Use and Throw Use and Throw Use and Throw

Use and Throw

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img