शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने ली RJD की सदस्यता, तेजस्वी ने कहा…

पटना: पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना सहाब और उनके पुत्र ओसामा शहाबुद्दीन ने रविवार को राजद की सदस्यता ली। राबड़ी आवास में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता और समर्थक मौजूद थे।

इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज खुशी की बात है कि दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन जी की पत्नी हीना सहाब और ओसमा भाई ने राजद की सदस्यता ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने खुद ही दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इनके पार्टी की सदस्यता लेने के साथ ही उनके लाखों समर्थकों ने भी राजद की सदस्यता ली। तेजस्वी ने कहा कि इनके राजद की सदस्यता लेने से सिवान समेत पूरे राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिस हिसाब से फिरकापरस्त शक्तियां नीतीश जी के राज में आरएसएस भाजपा को फलने फूलने दिया गया, जिस हिसाब से नफरत फैलाई जा रही है। अब जरूरी है कि हमसब एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का सामना करें। उनका जो मंसूबा है नफरत फैलाने का, बांटने का उसके हिसाब हम लोग मजबूती के साथ एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

हमारा दूसरा मुद्दा है बिहार का विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य इस पर वे लोग बात नहीं करते हैं वे लोग नफरत फैलाने की, विनाश की बात करते हैं। वे लोग उसी दिशा में काम कर रहे हैं। बिहार बुद्ध की धरती है यहां की जनता न्यायप्रिय है। यहां शांति बनी रहे यही बिहार की जनता चाहती है। आज हमलोग एकजुट हुए हैं और सांप्रदायिक शक्तियों को भगाएंगे।

यह भी पढ़ें- आज RJD ज्वाइन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, मां भी रहेंगी मौजूद

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

rjd RJD

RJD RJD

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...