Advertisment

लालू यादव अपने परिवार के साथ गोपालगंज के सिद्ध पीठ थावे मंदिर में की पूजा

गोपालगंज : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटा मंत्री तेजप्रताप यादव आज मंगलवार को सुबह सिद्ध पीठ थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने दुर्गा मां भवानी की पूजा अर्चना करने के बाद अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। वहां राजद कार्यकर्ताओं और राजद नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। फुलवरिया पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव और पत्नी राबड़ी देवी सबसे पहले अपने कुल देवी की पूजा की।

साथ ही फुलवरिया में स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा मां और शकर भगवान को पुष्प, जल अभिषेक कर पूजा किए। साथ ही दुर्गा मंदिर में पौधा रोपड़ भी किया। उसके बाद लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी व बेटे के साथ अपने पुराने घर गए जहां अपनी माता मरछिया देवी के मूर्ति की पूजा की। उसके बाद वे अपने ससुराल सेलर कला के लिए रवाना जो गए। बता दें कि लंबी बीमारी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद करीब आठ साल बाद लालू यादव अपने गांव फुलवरिया पहुंचे है। अपने लोगों से मिल रहे हैं।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...