गोवर्धन पूजा समारोह में भाग लेने इस्कॉन मंदिर पहुंचे लालू यादव

पटना : पूरे देश सहित बिहार में भी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पटना के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा समारोह में भाग लेने पहुंचे। वहीं एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन पूजा समारोह का आयोजन बापू सभागार में कर रही है। भाजपा ने दावा किया है कि यदुवंशी समाज के लगभग 15 हजार लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

मंच से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव पर जमकर बरसे। लाल यादव ने कहा कि कुछ लोगों को भारतीय जनता पार्टी के मंच पर ले जाकर यादव समाज को खंडित करना चाहते हैं। नित्यानंद राय हाजीपुर में जानवरों का खरीद बिक्री का धंधा करते हैं। वही रामकृपाल यादव के बारे में कहा कि उनका काम होटल पर कब्जा करना और पटना स्टेशन पर टेंपो चलवाना था। मैंने उन्हें नेता बनाया। इसके साथ ही लाल यादव ने कहा कि अगर अपने बेटे व बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव को नित्यानंद राय के खिलाफ में खड़ा कर दें तो हालत बुरी हो जाएगी। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लालू प्रसाद यादव जमकर बरसे।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...