मतगणना से पहले कार्यकर्ताओं को लालू का संदेश, बोले- बनाएंगे जनता की सरकार 

पटना : मतगणना से पहले कार्यकर्ताओं को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का संदेश सामने आया है। उन्होंने काउंटिंग को लेकर बड़ा टास्क दिया है। लालू यादव ने कहा कि जनता की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है – लालू

लालू यादव ने कहा कि साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है। जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए।

कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें – राजद

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा सके। तो साथियों होशियार रहना है, चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है, बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे। जय बिहार, जय लोकतंत्र।

यह भी पढ़े : एजाज ने कहा- लालू यादव किसी भी स्थिति व परिस्थिति में BJP से नहीं किया समझौता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...