नहीं थम रहा है जमीन विवाद, SDO के पास पहुंचे पीड़ित

पूर्णिया : पूर्णिया में इन दिनों जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मरंगा थाना क्षेत्र के एक पीड़ित मोहम्मद नसरुल आलम ने एसडीओ राकेश रमन को अपने जमीन पर चल रहे विवाद को लेकर आवेदन दिया। एसडीओ राकेश रमन ने आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुनः पीड़ित को उक्त जमीन पर दखल कब्जा करवाया।

पूर्णिया के पूर्व अंचलाधिकारी और मरंगा पुलिस फोर्स मिल्की कदम टोला पहुंचे और पीड़ित मोहम्मद नसरुल आलम को उसकी पुस्तैनी जमीन को कब्जा करवाया। जिसमे मौजा लालगंज खाता नंबर 1294 और 1295 शामिल है। वहीं कुल नौ डिसमिल जमीन पर विवाद था जो अब प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर समाप्त हो गया। वहीं पीड़ित मोहम्मद नसरुल आलम अपने पुश्तैनी जमीन हासिल होने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जमीन को लेकर मैं चार सालों से परेशान था। जब भी इस जमीन पर कोई काम करता था तो विपक्षी मारपीट और गाली गलौज करने लगता था। जिसे मैं चार साल केस लड़ कर हासिल किया है।

वहीं मौके पर मोहम्मद नसरुल आलम के अधिवक्ता श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मेरे मोवकील की तरफ से एसडीओ कार्यालय में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में सीईओ और पुलिस फोर्स ने कार्रवाई करते हुए मेरे मोवकील को जमीन पुनः वापस दिला दी है।

यह भी पढ़े : पुलिस प्रशासन एवं अर्धसैनिक के बल के द्वारा मतदाताओं के साथ मारपीट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...