Ranchi : चिरौंदी में कुंडी तोड़कर लाखों के सामान और जेवरात की चोरी, कुंभ मेला घूमने गए थे मकान मालिक…

Ranchi : राजधानी रांची में चोरों ने आतंक मचा कर रखा हुआ है। साइंस सेन्टर, चिरौंदी के निकट प्रह्लाद एन्क्लेव अपार्टमेंट में 4 फ्लैटों को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने इस दौरान दो फ्लैट का ताला तोड़कर अपार्टमेंट से लाखों के जेवरात और सामान चोरी की है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटी को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत वहीं बेटी… 

Ranchi : 2 फ्लैट के दरवाजा को तोड़ा गया

मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए चिरौंदी के निकट प्रह्लाद एन्क्लेव अपार्टमेंट के चार फ्लैट में ताला तोड़ा और दो फ्लैट के दरवाजे की कुंडी काट कर लाखों रुपये के आभूषण, कीमती सामान तथा कैश की चोरी कर ली। इसके साथ ही अन्य 2 फ्लैट के दरवाजा को तोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : इंटर की परीक्षा देने आए छात्रों का मोबाइल और बाइक गायब, कॉलेज प्रबंधन चुप… 

जिन फ्लैट में चोरी की घटना हुई है उनके मकान मालिक यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की डुबकी लगाने के लिए गए हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...