कुचायकोट में रेस्टोरेंट से दिनदहाड़े चोरी, लैपटॉप और 2 लाख लेकर चोर फरार

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ स्थित डायमंड फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश रेस्टोरेंट के काउंटर से लैपटॉप और करीब दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

भठवा मोड़ स्थित उक्त रेस्टोरेंट में कार सवार 3 लोग ग्राहक बनकर पहुंचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भठवा मोड़ स्थित उक्त रेस्टोरेंट में कार सवार तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने पहले आराम से खाना खाया और इसके बाद काउंटर पर बैठे युवक से पार्सल पैक करने को कहा। जैसे ही युवक पार्सल तैयार कराने के लिए किचन की ओर गया, उसी दौरान तीनों बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और काउंटर पर रखा लैपटॉप व नकद करीब दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

Gopalganj Chori 1 22Scope News

जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी- SHO

घटना के संबंध में रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि वे फाइनेंस और एयरटेल पेमेंट का काम भी करते हैं। उसी के तहत जमा करने के लिए रखी गई राशि काउंटर पर थी। उन्होंने बताया कि पैसे अपने भाई को सौंपे गए थे और इसी बीच बदमाशों ने उसे बहाने से नीचे भेज दिया और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित द्वारा कुचायकोट थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gopalganj Chori 2 22Scope News

यह भी पढ़े : SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...