अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दस हाइवा से 300 टन कोयला जब्त, चार चालक गिरफ्तार

चतरा:  जिले में अवैध कोयले के कारोबार पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिणी चतरा के वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) की अगुवाई में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत फॉरेस्ट ऑफिस के पास से 10 हाइवा ट्रकों को जब्त किया गया। इन वाहनों में करीब 300 टन अवैध कोयला लदा हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, डीएफओ  मुकेश को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 से 15 हाइवा में अवैध कोयला लादकर बगड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। उसी आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की और छापेमारी को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिनमें से चार चालकों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि **छह अन्य चालक फरार होने में सफल रहे।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए चालकों ने कोयले से संबंधित किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं किया। वन विभाग के अधिकारियों ने सभी ट्रकों को जब्त कर चतरा वन विभाग कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है।

वन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त कोयले और वाहनों से संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पकड़े गए चालकों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

वन विभाग की यह कार्रवाई न सिर्फ चतरा बल्कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...