आमस में अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रक जब्त, 4 गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP)के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से कोयला लदे छह ट्रकों को जब्त करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

डोभी की ओर से भारी मात्रा में अवैध कोयला लदे ट्रक आमस क्षेत्र से गुजरने वाले हैं – पुलिस

पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को आमस थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि डोभी की ओर से भारी मात्रा में अवैध कोयला लदे ट्रक आमस क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 शैलेंद्र सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, गया के संयुक्त नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जिला खनन पदाधिकारी, आमस थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।

महापुर मोड़ के पास सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख ट्रक चालक भागने लगे

महापुर मोड़ के पास सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख ट्रक चालक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में ट्रकों में अवैध रूप से लदा कोयला पाया गया, जिसके बाद सभी छह ट्रकों को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में आमस थाना कांड संख्या 348/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : “ऑपरेशन विलेप” इन एक्शन: नेताजी एक्सप्रेस से 76 जिंदा कछुआ बरामद, वन विभाग को सौंपा गया….. 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...

Gumla Illegal Sand Transportation: गुमला में बालू माफियाओं पर बड़ा एक्शन!...

Gumla Illegal Sand Transportation: ज़िला प्रशासन ज़िले में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस अभियान के...

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...