Dhanbad : अलकडीहा और जोरापोखर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयले की तस्करी, ग्रामीणो ने कर दिया..

Dhanbad : धनबाद के झरिया में स्थित जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी में कोयला तस्करी करने वासेपुर गिरोह का इंट्री पर कोयला तस्करी के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया और मोटरसाइकिल, स्कूटर को पकड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण लोग पहुंच गए और कोयला तस्करी करने वाले गिरोह का विरोध किया।

Dhanbad : स्कूटर में लदा अवैध कोयला
Dhanbad : स्कूटर में लदा अवैध कोयला

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यहां पर कोयला तस्करी को लेकर विवाद होता है। जिसके कारण कई बार गोलीबारी और बमबारी की घटना भी हुई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों को गवाह बनने के लिए दबाव बनाया जाता है। गवाह नहीं बनने पर झूठा आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया जाता है।

चहब min 22Scope News

Dhanbad : जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल आज अहले सुबह पांच बजे तक वासेपुर से कोयला तस्कर अपनी पासिंग इंट्री लेकर आया और मोटरसाइकिल, स्कूटर वाला जो कोयला ढोता है उसको रास्ते में रोक दिया जिसके बाद बरारी के इस्तियाक गुट के गुर्गे आ धमके और वासेपुर गिरोह का विरोध शुरू किया। जिसके बाद हो हंगामा शुरू हो गया।

Dhanbad : विरोध करते ग्रामीण
Dhanbad : विरोध करते ग्रामीण

हंगामा खड़ा होने के बाद लक्ष्मी कॉलोनी बस्ती के निकट चल रहा अवैध डिपू संचालक गणेश यादव को मिली तो अपने लोगो को भेज कर मामला शांत करने में सफल रहे। दूसरी ओर वासेपुर की इंट्री को लेकर बरारी के युवक दो गुट में बंट गए हैं। आसपास के लोग पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि दूसरे क्षेत्रों में जाकर मारपीट करें। श्रमिक नेता सबूर गोराई का कहना है कि कोयला तस्करी का मामला पुलिस और मीडिया से छुपा हुआ नहीं है। आए दिन कोयला तस्करी को लेकर कांड हो रहा है

रिपोर्टर सचिन सिंह झरिया धनबाद

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...