गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब से आ रहे एक ट्रक कंटेनर में धान के भूसे के नीचे छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। यह कार्रवाई छगराहा स्कूल के समीप की गई, जहां पुलिस ने कंटेनर को रोककर सघन तलाशी ली। पुलिस जांच के दौरान कंटेनर में ऊपर-ऊपर भूसा भरा हुआ पाया गया। जब भूसे को हटाया गया तो उसके नीचे सैकड़ों कार्टन अंग्रेजी शराब छुपाकर रखे गए थे। मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

LN Mishra 1 22Scope News

कंटेनर पंजाब से चलकर बिहार में शराब की आपूर्ति के इरादे से लाया जा रहा था – थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कंटेनर पंजाब से चलकर बिहार में शराब की आपूर्ति के इरादे से लाया जा रहा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे पकड़ लिया। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस शराब माफिया नेटवर्क की जांच में भी जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सुगौली पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है और थानाध्यक्ष समेत पूरी टीम को बधाई दी है।

यह भी पढ़े : रेल पुलिस ने 3 सौ लीटर शराब के साथ 150 मोबाइल किया जब्त

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...