Advertisment

जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में तोते की बरामदगी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

साहिबगंजः बरहडवा आरपीएफ ने जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से 270 तोते के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के एस-8 बोगी से भारी संख्या में तोते को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।   

बताया जा रहा है कि तोते को पश्चिम बंगाल का वर्द्धमान ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों में एक मो. जाहिद और दूसरा नाबालिग सरताज बताया जा रहा है। सभी तोते को छोटे-छोटे पिंजरे मे सीट के नीचे रखा गया था। रास्ते में तोते ज्यादा शोरगुल नहीं करें, इसलिए सभी के मुंह कैप से ढंका हुआ था।

totla fianl 02 22Scope News

तस्करों ने कटिहार से 23 हजार रुपये में तोते की खरीद की थी। तोतों के साथ तस्करों को वन विभाग को सौंप दिया गया है। डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर वन विभाग ने सभी तोते जंगल में उड़ा दिया। वन विभाग दोनों तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टः अमन

जाप कार्यकर्ताओं का ट्रेन रोको प्रदर्शन, हावड़ा-कालका मेल को रोकने की कोशिश

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...