भोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से कई घायल

आरा : बिहार के भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस खाई में पलट गई जिससे कई बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसा बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के पास सोमवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर खाई में पलट गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।

Goal 22Scope News

ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे बच्चों को निकाला गया सुरक्षित बाहर

आपको बता दें कि बाद में ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का इलाज वहां के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास बस असंतुलित होकर बांध से नीचे खाई में पलट गई। हो-हल्ला होने पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

यह भी पढ़े : प्राइवेट बस स्टैंड स्थित होटल के समीप हथियारबंद बदमाश ने पैंटीकार कर्मचारी को मारी गोली…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...