Lawrence Bishnoi ने Salman Khan की रेकी को लगाए 70 लड़के और पाकिस्तान से मंगाए हथियार, शूटर सुक्खा ने उगले राज

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : Lawrence Bishnoi ने Salman Khan की रेकी को लगाए 70 लड़के और पाकिस्तान से मंगाए हथियार, शूटर सुक्खा ने उगले राज। गैंगस्टर Lawrence Bishnoi बालीवुड अभिनेता Salman Khan के पीछे किस कदर हाथ धोकर पड़ा हुआ है, वह जानकर मुंबई पुलिस भी सन्न रह गई।

Salman Khan की रेकी के लिए एक-दो दर्जन नहीं बल्कि 70 लड़कों को Lawrence Bishnoi ने काम पर लगाया। यही नहीं, उन्हें मौका मिलते ही काम तमाम करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों की खेप तक पाकिस्तान से मंगवा ली। यह सनसनीखेज राज खुद Lawrence Bishnoi के विश्वस्त शूटर सुखबीर बलबीर सिंह उर्फ सुक्खा ने उगला है।

उसे हरियाणा के पानीपत के होटल से दबोचने के बाद गुरूवार को मुंबई पुलिस महाराष्ट्र लेकर पहुंची। हिरासत में हुई पूछताछ में और भी कई सनसनीखेज राज अभिनेता Salman Khan की हत्या की रची गई साजिश को लेकर सुक्खा ने मुंबई पुलिस अधिकारियों के सामने उगला है।

Salman के घरवालों ने किया अनुरोध – कुछ दिनों तक मिलने ना आएं…

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार की राज मुंबई में हुई हत्या के बाद सामने आई Lawrence Bishnoi की महाराष्ट्र में सक्रियता ने पुलिस के माथे पर बल डाल दिए। अब Lawrence के गिरफ्तार हुए शूटर ने जो राज उगले हैं, उसके बाद तो मुंबई पुलिस अभिनेता Salman Khan की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाह रही।

अभिनेता Salman Khan की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Salman की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y प्लस कटेगरी की सुरक्षा दी गई है। अभिनेता के घर के आसपास सतत निगरानी की व्यवस्था नए सिरे से चाकचौबंद कर दी गई है।

इस बीच सुरक्षा के लिहाज से मंडरा रहे खतरे और Lawrence के सामने आए नापाक इरादों से अभिनेता Salman Khan के परिवारवाले भी तनिक घबराहट में हैं। यही कारण हैं कि Salman के घरवालों ने भी भाईजान से मिलने आने वालों से अनुरोध किया है कि वे लोग अभी कुछ दिनों तक न आएं।

बता दें कि पहले भी Lawrence गिरोह Salman Khan को कई बार धमकी दे चुका है और उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी करवा चुका है। अपने घर पर हुए हमले को लेकर Salman ने खुद अंदेशा जताया था कि Lawrence Bishnoi गैंग ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने के इरादे से घर पर गोलीबारी की थी।

यही नहीं, Salman Khan ने ये भी कहा था कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने बीते जनवरी 2024 में नकली आईडी कार्ड का उपयोग करके पनवेल के पास स्थित उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश की थी।

उससे पहले वर्ष 2022 में उनके घर के सामने एक बेंच पर धमकी भरा लेटर मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें Lawrence Bishnoi गैंग की तरफ से ईमेल के जरिए धमकी मिली थी।

सलमान खान की फाइल फोटो
सलमान खान की फाइल फोटो

Lawrence गैंग ने पाकिस्तान से एके सीरीज के 3 तरह के अत्याधुनिक हथियार मंगवाए

बीते बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को लेकर मुंबई पुलिस टीम गुरूवार को पनवेल टाउन पहुंची। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मुंबई पुलिस को सुक्खा ने बताया कि वह Lawrence Bishnoi गैंग का सक्रिय सदस्य है।

सुक्खा ने ही Lawrence गैंग के सदस्यों को Salman Khan को मारने की सुपारी दी थी और शूटरों को अच्छे-अच्छे हथियार देने थे तो उसने पाकिस्तान में बैठे अपने आका डोगर से संपर्क किया था। सुक्खा उर्फ सुखबीर ने बताया कि पाकिस्तान से उसके आका डोगर ने एके-47, एम-16 और एके-92 जैसे हथियारों की खेप भेजी।

फिर Lawrence गैंग के 70 सदस्यों को Salman Khan की हर गतिविधि पर निगाह रखने के लिए लगा दिया। इस काम में संपत नेहरा गिरोह के सदस्य भी लगे हुए थे। दोनों गैंग के सदस्य Salman Khan के बांद्रा स्थित आवास, पनवेल में स्थित फार्महाउस और फिल्म शूटिंग स्थानों पर रेकी करने लगे।

मुंबई के कोर्ट में शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को ले जाती पुलिस।
मुंबई के कोर्ट में शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को ले जाती पुलिस।

Lawrence के काम करने वाले कई शातिर अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके, इनमें नाबालिग भी..

मुंबई पुलिस को Salman की जान के दुश्मन बने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के बारे में कई रोचक जानकारियां तब हाथ लगीं थीं, जब बीते 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने Salman Khan की हत्या की साजिश रचने के आरोप में Lawrence गिरोह के 18 सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उसमें गैंगस्टर Lawrence Bishnoi, उसके भाई अनमोल, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोधारा के नाम शामिल थे। उन्हीं लोगों को हत्या की साजिश का आरोपी बनाया गया था।

जांच के दौरान नवी मुंबई पुलिस ने Lawrence Bishnoi गैंग के 5 सदस्यों धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ जावेद और दीपक हवा सिंह उर्फ जॉन को गिरफ्तार किया था।

बीते जून महीने में नवी मुंबई पुलिस ने खुलासा किया था कि पनवेल के पास फार्म हाउस जाते समय अभिनेता Salman Khan को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, Lawrence गैंग में नाबालिग शूटर भी हैं और पाकिस्तान से स्मगलिंग कर लाए गए हथियारों का इस्तेमाल कर Salman को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img