गढ़वा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

गढ़वा : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गढ़वा पहुंचे. दो दिवसीय दौरा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं जिले के व्यवसायियों के साथ विशेष बैठक करेंगे.

बता दें कि इन दिनों बीजेपी के बाबूलाल मरांडी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश झारखंड प्रवास में हैं. बीजेपी मिशन 2024 को देखते हुए बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी प्रमंडलवार दौरे पर हैं. पिछले चुनाव में जिन बूथों पर बीजेपी की पकड़ कमजोर रही थी उन बूथों पर विशेष फोकस किया जा रहा है.

25 अक्टूबर से प्रवास पर बीजेपी के दोनों नेता निकले हैं. सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 25 को हजारीबाग, 26 कोडरमा, 27 को गिरिडीह, 28 को धनबाद ग्रामीण, 29 को धनबाद नगर और 30 को बोकारो में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से सांगठनिक चर्चा कर रहे हैं. वहीं बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 25 को चतरा, 26 को लातेहार, 27 को पलामू और 28 को गढ़वा में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से संगठन की मजबूती पर चर्चा कर रहे हैं.

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...