भोजपुर में जम कर गरजे विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने कहा ‘बिहार में हमेशा…’

भोजपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को भोजपुर पहुंची जहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सड़क के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं की लंबी कतार लगी रही और लोगों ने जगह जगह पर पुष्पवर्षा भी किया। इस दौरान उन्होंने जगह जगह पर रुक कर कार्यकर्ताओं और छात्रों से मुलाकात भी की जबकि ओपन जीप पर यात्रा के दौरान उन्होंने हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

राहुल गांधी की यात्रा आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सभा के रूप में बदल गई। जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। भाजपा लगातार लोगों के अधिकार का हनन कर रही है। अपने फायदे के लिए वे लोग चनाव आयोग को उपयोग कर रहे हैं और आमलोगों के वोट करने का अधिकार छीन रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बिहार के लोग जागरूक हो चुके हैं विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखायेंगे।

यह भी पढ़ें – अब बिहार के विकास की कमान संभालेंगे डॉ एस सिद्धार्थ, पढ़ें अब कौन संभालेंगे शिक्षा विभाग…

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए VIP प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव हो कर रहेगा। भाजपा हमेशा ही लोगों का शोषण करती रही है, अब बिहार के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और हर हाल में बदलाव होगा। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा हमेशा से लोगों को परेशान करती रही है। भाजपा की सरकार ने पहले देश में नोटबंदी किया और अब वोटबंदी करने की कोशिश कर रही है। अब जनता इस शोषण को सहने वाली नहीं है, अब भाजपा का सफाया निश्चित है।

जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा जहां से भी गुजरी वहां लोगों का अपार समूह का समर्थन मिला। मैं सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि बिहार की जनता संविधान की रक्षा करने के लिए तन मन से जागरूक है और हमारा हाथ मजबूत कर रही है। देश में सभी क्रांति बिहार से ही शुरू हुई है और एक बार फिर वोट चोरी के विरुद्ध क्रांति शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें – बिहार के पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए सुरक्षा कवच, हादसे का शिकार हुए तो फिर…

संविधान की रक्षा करने में आपलोगों का बहुत बड़ा योगदान है और अब बिहार का भविष्य भी आपके हाथों में ही है। अभी के समय में केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी, भाजपा, आरएसएस और अदन-अंबानी के साथ मिल कर चला रहे हैं। आज गरीबों की आवाज नहीं सुनी जा रही हिया लेकिन अब हमने साफ कर दिया है कि पूरे देश में सभी गरीब युवाओं की आवाज सुनी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  पटना को जल्द ही मिलेगा एक और Model अस्पताल, CM नीतीश ने किया निरीक्षण…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...