School स्तर पर बच्चों को दी जाये क़ानूनी शिक्षा तो वे…, CLNU में मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा…

सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटु ने सीएनएलयू में किया साइबर लॉ नेशनल मूट कोर्ट का उद्घाटन। देश के 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं ले रही हैं कंपीटीशन में हिस्सा। School स्तर पर बच्चों को दी जाए सामान्य कानून की शिक्षा : मंत्री।

पटना: राज्य के सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि देश के आम नागरिकों को कानून की जानकारी बहुत जरूरी है। कानून की शिक्षा बच्चों को स्कूल में 8वीं कक्षा से ही दी जानी चाहिए। क्योंकि रोज लोगों का सामना कानून से जुड़े मसलों से होता है। चाहे वह यातायात कानून हो या फिर सामान्य अपराध से जुड़े कानून। कानून की सामान्य जानकारी के अभाव में लोगों को कानूनी कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है। School School School School 

उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को स्कूल स्तर पर ही कानून की सामान्य जानकारी होगी, तो वे कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। इससे देश में कानून का पालन मजबूती से होगा और हमारी अदालतों में मुकदमों की संख्या में भी कमी आएगी। राज्य के सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू शनिवार को चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित साइबर लॉ नेशनल मूट कोर्ट (काल्पनिक कोर्ट) कंपीटीशन-2025 का उद्घाटन कर रहे थे। School School School School 

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

इसका आयोजन चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और बिहार सरकार के सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस मूट कोर्ट कंपीटीशन में देश के कुल 24 लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इस मौके पर चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ एसपी सिंह और राज्य के सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि देश में दो ऐसे पेशे हैं, जिनसे जुड़े लोगों को हम भगवान की तरह मानते हैं। इनमें डॉक्टरी और वकालत शामिल है। लोगों का भरोसा इनपर सबसे अधिक है।

आज साइबर क्राइम के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यह एक ऐसा अपराध है जिसमें लोगों को अपराधियों की कोई जानकारी नहीं होती है और वे विदेशों में बैठकर लोगों के साथ अपराध करते हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि लोगों को कानून के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की भी जानकारी हो। उन्होंने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की जमकर सराहना की। साथ ही, इस मूट कोर्ट कंपीटीशन में देश के विभिन्न लॉ यूनिवर्सिटी से भाग लेने आए छात्र-छात्राओं को पूरी ऊर्जा के साथ अपने राज्य और देश के लिए काम करने की अपील की। 22 scope

यह भी पढ़ें – Bihar में फिर से जातिय गणना कराएगी कांग्रेस, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने…

इस मौके पर चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ एसपी सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में साइबर अरेस्ट और साइबर ठगी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण है हमारे देश में आनलाइन सेवाओं में हो रही तेजी से वृद्धि। हम इन सेवाओं में विकसित देशों से बराबरी कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इससे जुड़े अपराधों का निपटारा भी ऑनलाइन किया जाए।

सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने कहा कि यह मूट कोर्ट कंपीटीशन कानून के छात्र-छात्राओं को एक बड़ा मंच देगा। देश में साइबर क्राइम की वारदातों में पिछले कुछ वर्षों में 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जो आने वाले समय में हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की CM Nitish की तारीफ, कहा ’24 को PM बिहार के लोगों को…’

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...