साइबर सेक्स के महाजाल में बर्बाद होती जिंदगी

Palamu– आपकी एक छोटी सी नादनी जिंदगी भर की सजा में बदल जाती है. जी हां, यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है, बल्कि ऑनलाइन सेक्स का शिकार होने वाले युवाओं की कहानी है.  जिनकी एक गलती पूरी जिन्दगी बर्बाद जाती है और तो और लोग लोक-लाज के भय से अपनी जीवन लीला भी समाप्त करने पर विवश हो जाते हैं.

इन दिनों ऑनलाइन सेक्स, एंटरटेनमेंट, एक्साइटमेंट और धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है.  देश के अन्य हिस्सों की तरह पलामू के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. जब तक उन्हे इस बात का एहसास हो पाता है कि वह इस ऑनलाइन क्राइम का हिस्सा बन चुके है, तब तक उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो चुकी होती है.

जानकारी के अनुसार पहले पॉर्न वीडियो दिखा कर युवाओं की मनोदशा इस कदर बना दी जाती है कि उनका दिमाग काम करना बंद कर देता है. युवा फिर एक रोबौट की तरह काम करने लगते हैं. एक सिनेमाई अंदाज में उनके दिमाग में वही चलना शुरु हो जाता है जो अश्लील वीडियोज में दिखाया जाता है.

उसके बाद शुरु होता है युवाओं को अपनी जाल में फंसाने का महाजाल. तब उनका बाहर की दुनिया से संपर्क बिल्कुल कट जाता है. वह सिर्फ एक पपेट की तरह काम करने लगता है. इसी का फायदा सेक्स एजेंट उठाते है और वीडियो कॉल में लाइव चल रहे कैमरे से इनकी सारी गतिविधि रिकॉर्ड कर ली जाती है. उसके बाद शुरु होता ग्राहकों को ब्लेकमैल करने का सिलसिला. क्योंकि उनके पास उसके सारे सेक्स हरकतों की स्क्रीन रिकॉर्डिंग होती है, इससे विवश होकर एंजेट की हर बात मानने को बाध्य होता है. उससे मोटी रकम की मांग की जाती है नहीं देने पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती है.

पलामू  में एक दो नहीं बल्कि वर्ष 2021 में  इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.  इसी में से एक है एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े एक नेताजी का मामला. नेताजी का यह वायरल वीडियो काफी वायरल हो रहा है. नेताजी ने इस मामले में करीबन 4 माह पहले  मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत दर्ज करवायी है. नेताजी ने का दावा है कि एक लड़की द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर उन्हे ब्लैकमेल किया जा रहा है.  नेताजी अपनी सफाई में लगातार सोशल मीडिया में लिख भी रहे है और इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं.

दूसरे मामले में मेदिनीनगर का एक युवा फेसबुक यूजर के पास कुछ दिन पहले एक लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था. दोनों में मैसेंजर पर हाय-हैलो शुरु हुआ. फिर अश्लील चैट और अश्लील वीडियो कॉलिंग का सिलसिला चल पड़ा. वीडियो कॉल के बाद एक मैसेज आया कि आपकी वीडियो बना ली गयी है. 20 हजार रुपये भेजे नहीं तो वीडियो वाइरल कर दिया जाएगा. अगले दिन युवक को एक व्यक्ति का फोन आया, उसने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. उस नकली अधिकारी ने युवा से कहा कि लड़की से अश्लील हरकत करने के आरोप में दिल्ली में उसके विरुद्द मामला दर्ज कर लिया गया है. यदि पैसा नहीं दिया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद यूट्यूब पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.  युवा काफी परेशान रहने लगा आखिरकार उसके इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी, दोस्तों ने युवक का हिम्मत बढ़ाया और उस सीम को तोड़ कर फेंक दिया, तब कहीं उसकी जान बच सकी.

वहीं तीसरा मामला पलामू जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र का एक उम्र दराज व्यक्ति की है. यह उम्र दराज व्यक्ति समय काटने के लिए फेसबुक देखा करता था. इसी दौरान एक सुंदर प्रोफाइल वाली युवती से उसकी दोस्ती हो गई. युवती अपने को गुप्त रोग का डॉक्टर बताती थी, उसने धीरे-धीरे अधेड़ को अश्लील चैट और वीडियो कॉल भेज-भेज कर जाल में फंसा लिया. धीरे-धीरे लड़की से अधेड़ की काफी बातचीत होने लगी. अचानक एक दिन लड़की ने धमकी दी आपकी सारी अंतरंग बातचीत रिकॉर्ड कर ली गई है. यदि पैसे का भुगतान नहीं किया गया तो यह बातचीत सोशल साईट पर वायरल कर दिया जाएगा. खैर हिम्मत कर इसकी शिकायत निकटवर्ती थाने में की गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट- संजीत यादव

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...